सब्जी बेचने वाला मूक बधिर पहलवान का सिलेक्शन ब्राजील में होने वाले ओलंपिक के लिए हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में सब्जी बेचने वाला मूक बधिर पहलवान ब्राजील ओलंपिक में कुश्ती लड़ने को तैयार है दरअसल राज नामक इस पहलवान का सिलेक्शन ब्राजील में होने वाले ओलंपिक के लिए हुआ है खास बात यह है कि राज इतना गरीब है कि उसे पहलवान बनाने के लिए पूरा परिवार कई सालों से संघर्ष कर रहा था अब जबकि राज की मां का सपना पूरा हो रहा है तो उनका परिवार खासा खुश है

दरअसल इंदौर के मालवा में क्षेत्र में रहने वाले राज वर्मा ने 12 साल की उम्र से ही कुश्ती खेलने का मन बना लिया था इसके बाद राज ने एक स्थानीय व्यायामशाला जाना शुरू किया 2016 में राज की माता के देहांत के कुछ समय बाद पिता का भी देहांत हो गया इसके बाद घर चलाने में खासी परेशानियां भी आने लगी जिसके चलते राज ने मालवा मिल पर पुश्तैनी सब्जी की दुकान पर बैठना शुरु कर दिया इसी दरमियान राज ने कुश्ती में कई मेडल और प्रशस्ति पत्र जीते अब राज के परिवार के पास उसकी पहलवानी का खर्चा उठाने के भी पैसे नहीं है इसके बावजूद राज के चाचा के लड़के राज को कुश्ती करता देखना चाहते हैं जिसके लिए पूरा परिवार मेहनत करता है कुश्ती के लिए अच्छी खुराक की आवश्यकता होती है जो परिवार के सदस्य पूरी नहीं कर पा रहे थे लिहाजा जिस व्यायाम शाला में राज कसरत करने जाता था उसी गोमती देवी व्यामशाला ने मूक बधिर पहलवान का खर्चा उठाने का फैसला किया इसके बाद राज के खाने पीने का सामान व्यायामशाला से आने लगा जिसके खाने से वह अपनी डाइट पूरी करते हैं राज की भाभी का कहना है कि राज परिवार वालों का सपना तो पूरा कर ही रहे हैं इंदौर का नाम भी राज रोशन कर रहे हैं जिसमें सरकार को राज की आर्थिक मदद भी करनी चाहिए राज अब चैंपियनशिप के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मुख बधिर ओलंपिक में ब्राजील जाएंगे दरअसल राज 55 किलो वर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती करते हैं राज के बड़े भाई का कहना है कि राज रोज 5 से 6 घंटे तक अखाड़े में जाते हैं और दाव पेच सीखते हैं हरियाणा पंजाब महाराष्ट्र तक राज कुश्ती खेल कर आ चुके हैं परिवार जन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि अब ब्राजील से कुश्ती जीत कर इंदौर और परिवार का नाम रोशन करें

Exit mobile version