अत्याधुनिक संसाधनों के साथ आगे यातायात को सुगम बनाने के लिए कमिश्नर प्रणाली में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं जहां अब पुलिस विभाग पीओएस मशीन द्वारा नियमों का पालन ना करने वालों पर स्पोर्ट फाइन यूपीआई क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड से दंड वसूला शुरू किया जाएगा इसको लेकर इंदौर पुलिस को 90 पीओएस मशीन उपलब्ध हुई है जिसमें थाना स्तर और यातायात विभाग को इन मशीनों से चालानी कार्यवाही करना होगी।
यातायात नियमों के पालन के लिए पुलिस जागरूकता के साथ-साथ कई तरह की सोशल एक्टिविटीज का इस्तेमाल करती है वही स्कूल कॉलेज बच्चे में भी यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस कैंपेनिंग या छोटे-मोटे नुक्कड़ नाटक से लेकर अंजू की मदद से लोगों को जागरूक किया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी नियमों का पालन ना करने वालों पर अब यातायात विभाग कड़ी कार्यवाही करेगा सड़कों पर कई बार पॉकेट में पैसा ना होना या फिर अत्याधुनिक ऑनलाइन के जमाने में कई बार डेबिट और क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से लोग पैसे रखते हैं इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने पीओएस मशीन का इस्तेमाल कर अब चालानी कार्रवाई की जाएगी इस इस्तेमाल करने के लिए डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड यूपीआई के माध्यम से आप जुर्माने का भुगतान कर सकते हैं इस मशीन में यातायात नियमों की समस्त धाराएं उसकी जानकारी उपलब्ध होती है आपकी गाड़ी नंबर डालने के बाद बिना हेलमेट चलना सिग्नल रेड लाइट क्रॉस करना तीन सवारी बिना नंबर प्लेट ब्लैक फिल्म लगाकर चलाना काल की गलत नंबर प्लेट तमाम ऐसे यातायात अधिनियम के तहत इस मशीन को बनाया गया है जिस पर हर तरह के जुर्माने लगाए जाएंगे इससे एक कोर्ट में जाने में भी लोगों का समय बचेगा साथ ही पेमेंट के लिए परेशान होने वाले लोग अब क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड यूपीआई के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं इसी के चलते सभी थाना प्रभारियों और ट्रैफिक अधिकारियों को यह मशीन उपलब्ध कराई गई है जिसकी नियमित ट्रेनिंग देने के बाद अब इस मशीन को चलानी कार्रवाई के लिए शुरू कर दिया गया है।
