पुलिस ने देवास जिले के कंजर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया जो दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने  ऐसे देवास जिले के कंजर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो देवास से क्रेटा कार में इंदौर पहुंचे थे और फिर यहां से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी कर भाग निकल जाते थे फिलहाल में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी के दो पहिया वाहन और डेढ़ लाख रुपए नगद पुलिस ने जप्त किया है फ़िलहाल  में पुलिस रिमांड पर सभी आरोपियों को लेकर आगे की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है

शहर में महंगी कार से इंदौर पहुंचना और फिर कार में बैठकर ही अलग-अलग जगह चोरी करने से पहले वाहनों की रेकी करना फिर बड़े ही शातिर तरीके से दोपहिया वाहनों के लोक  को तोड़कर उनको चोरी कर देवास ले जाना यहां एक कंजर गिरोह  के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने घटना सामने आई है पुलिस ने जब चेकिंग के दौरान इस गिरोह के बदमाशों को पकड़ा तो उनसे पूछताछ की गई थी जिसमें पुलिस के सामने यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह देवास जिले का है और इंदौर में वाहनों की चोरी करने आते थे अब तक पकड़े गए बदमाशों के पास से 12 दोपहिया वाहन जप्त हुए हैं साथ ही साथ पुलिस ने 1  लाख से  अधिक की राशि नकद जब्त की है सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी

Exit mobile version