पुलिस कमिश्नर का एक्शन स्पा सेंटर के तीन संचालकों पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने अनैतिक और असंगठित अपराधियों के विरुद्ध एक एक्शन प्लान तैयार किया है दरसअल पिछले दिनों विजय नगर थाना क्षेत्र के शगुन आर्केड के स्पा सेंटर में 18 युवक युवतिया अप्पत्ति जनक हालात में मिले थे जिसको लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने स्पा सेंटर को एक साल के लिए सील कर दिया है। यहां क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई करते हुए अनैतिक कार्य करते हुए थाईलैंड की लड़कियों को गिरफ्तार किया था। तीनों संचालकों से पुलिस कमिश्नर द्वारा लिखित जवाब मांगा गया था। स्पष्टीकरण में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

दरसअल इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि विजयनगर क्षेत्र में 10 माह पहले भी स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की गई थी। तब स्पा के मालिक को समझाइश दी गई थी। लेकिन उसके बावजूद भी स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्यों के लिए किराए पर दे दी थी। हालांकि इस मामले में बीट के पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। क्योंकि दस माह पहले भी जब यहां अनैतिक कार्य होते पाए गए थे. तब भी बीट प्रभारी पर कार्रवाई की गई थी

दरअसल इससे पहले स्पा सेंटर संचालक के तीनों पार्टनर के खिलाफ कार्रवाई का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब न मिलने पर धारा 18 पीटा एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब अनैतिक कार्यों में लिप्त स्पा सेंटरों को इसी धारा के तहत सील करने की कार्यवाही की है है। तीनो संचालक 1. मोहनलाल पिता रामचंद्र अग्रवाल निवासी धेनु मार्केट इन्दौर, 2. पल्लवी मिश्रा पिता शंकरलाल तिवारी, निवासी 54 इन्दौर, 3. दिलीप पिता केदारनाथ मेहता निवासी मालवा मिल इन्दौर, पर कार्यवाही की गई है। वही पुलिस कमिश्नर ने अनैतिक कार्य करने वालो को चेतावनी भी दी है कि इस तरह की गतिविधियां बैंड कर दे नही इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Exit mobile version