70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।

By Abhishek Raghuvanshi
8 Min Read
  • नशा खोरी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आरोपी मौसम पिता धर्मराज वर्मा उम्र 24 साल निवासी 415 मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इंदौर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।
  • आरोपी से ब्राउन शुगर कुल मात्रा 70 ग्राम कीमती 5,00,000 रुपये ( पाँच लाख हजार रु.) का अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किया गया बरामद ।
  • पुलिस द्वारा नशाखोरी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन प्रहार के तहत थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा वर्ष 2022 मे मादक पदार्थ के कुल 14 नशेड़ी(यूजर) पकड़े गये उक्त बदमाशों से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त वाले पैडलरों के सम्बंध मे पूछताछ कर कुल 12 पैडलर/सेलर पकड़कर पुलिस थाना तेजाजीनगर इंदौर कार्यवाही करते हुये 26 अपराध पंजीबद्ध किया गया जिनसे पूछताछ कर और पैडलर पर सतत कार्यवाही जारी है । जिसमे कुल 8.5 क्विंटल गांजा व 100 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत 90,00,000 रूपये (नब्बे लाख रूपये) से अधिक की है जप्त की गई ।

इन्दौर शहर में नशाखोरी की लत पर एवं नशा कर अपराध करने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा ,अफीम ,चरस,ब्राउन शुगर आदि के कारोबार में लिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर इंचार्ज श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी कानवा को निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड हेतू अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 02.02.2022 को थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज के पास बायपास रोड इंदौर पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर इंदौर शहर में बेचने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध बदमाश मौसम पिता धर्मराज वर्मा उम्र 24 साल निवासी 415 मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इंदौर को पकड़ा । उपरोक्त आरोपी मौसम वर्मा की तलाशी लेते उसके कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कुल वजन 70 ग्राम कीमती 5 लाख रुपये एवं 700 रुपये नगदी जप्त किया जाकर आरोपी गिरफ्तार किया गया ।

उपरोक्त घटना पर आरोपी के विरुध्द थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्रमांक 81/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया हैं । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी के आपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपी से शहर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने व खरीदने वाले अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ जारी है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा ,उनि विकास शर्मा,सउनि दिनेश कुमार,प्रआर मनोज दुबे,प्रआर प्रदीप पटेल,प्रआर विजेन्द्र चौहान,आर सुरेश नाथ,आर नेपाल तिवारी,आर जफर मिर्जा,आर कृष्णचन्द्र शर्मा,आर सौरभ शर्मा,आर गोविन्दा गाड़गे,आर नारायण यदुवंशी, आर धर्मेन्द्र जाट व आर. अरुण घुरैया की सराहनीय भूमिका रही है ।

- Advertisement -

मादक पदार्थ बेचने व खरीदने वालों की सूची
क्रमांक आऱोपी का प्रकार नाम आरोपी अपराध क्रमांक धारा

  1. यूजर अक्षय पिता राजेश जोशी उम्र 21 साल नि. ½ आलापुरा जूनी इंदौर 23/2022 8/27 NDPS ACT
  2. यूजर दीपेश पिता मधुकर गवले उम्र 25 साल नि. 31 राजमहल कालोनी जूनी इंदौर 24/2022 8/27 NDPS ACT
  3. यूजर अमित पिता अरुण चौहान उम्र 24 साल नि. आईडियल स्कूल के आगे जोशी कालोनी तेजाजीनगर इंदौर 25/2022 8/27 NDPS ACT
  4. पेडलर/सेलर 1. मोहन पिता ओंकार सिंह राजपूत उम्र 25 साल नि. 3810 ऋषिनगर वार्ड नं. 15 नसरुल्लागंज जिला सीहोर हाल निवास विराट नगर पालदा इंदौर 28/2022 8/20NDPS ACT
  5. पेडलर/सेलर सुरेश रायकवार पिता राजेन्द्र रायकवार जाति भोई उम्र 22 साल नि. भोई मोहल्ला बलवाडा खरगोन 28/2022 8/20NDPS ACT
  6. पेडलर/सेलर संतोष पिता कालूजी अगलेचा जाति सिरवी उम्र 55 साल नि. ग्राम मोरुद थाना मनावर जिला धार 28/2022 8/20NDPS ACT
  7. पेडलर/सेलर बोंदर सिंह पिता रेवल सिंह चौहान जाति भिलाला उम्र 35 साल नि जाम पिपलिया थाना मनावर जिला धार 28/2022 8/20NDPS ACT
  8. पेडलर/सेलर कनसिंह पिता पुनिया चौहान जाति भिलाला उम्र 35 साल नि. ग्राम पिपलिया मोटा थाना मनावर जिला धार 28/2022 8/20NDPS ACT
  9. पेडलर/सेलर मंशाराम पिता मांगीलाल सोलंकी जाति भिलाला उम्र 28 साल नि. ग्राम पांजरिया थाना धरमपुरी जिला धार 28/2022 8/20NDPS ACT
  10. पेडलर/सेलर जीवन पिता बिशन रावत जाति भिलाला उम्र 25 साल नि. ग्राम लछोरा भीकनगांव जिला खरगोन 28/2022 8/20NDPS ACT
  11. यूजर लक्ष्मीकांत माणिक पिता शिवकरण माणिक उम्र 23 साल नि. गली नं. 01 आलोक नगर मूसाखेडी इंदौर 33/2022 8/27NDPS ACT
  12. यूजर सोनू पिता बोरसिंह बघेल उम्र 18 साल नि. गली नं. 01 आलोक नगर मूसाखेडी थाना आजादनगर इंदौर 34/2022 8/27NDPS ACT
  13. पेडलर/सेलर अनिल निगवाल पिता बौंदरसिंह निगवाल उम्र 24 साल नि. केसपुरा कालीबावङी थाना धर्मपुरी धार 44/2022 8/20NDPS ACT
  14. पेडलर/सेलर कुंदन पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 27 साल नि. पथराङ थाना मण्डलेश्वर 44/2022 8/20NDPS ACT
  15. पेडलर/सेलर रंजीत चौहान पिता शंकर चौहान उम्र 42 साल नि. उखल्दा धार 44/2022 8/20NDPS ACT
  16. यूजर विनायक पिता सुरेन्द्र अग्निहोत्री उम्र 20 साल निवासी1738 डी सुदामा नगर इंदौर 45/2022 8/27NDPS ACT
  17. यूजर दीपक जाधव पिता जगदीश जाथव उम्र 19 साल निवासी द्वारकापुरी शिरपुर तालाब 86 द्वारका पुरी इंदौर 45/2022 8/27NDPS ACT
  18. यूजर यश पाटीदार पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 23 वर्ष, निवासी 354 पिपलियाराव थाना भंवरकुंआ जिला इंदौर 67/2022 8/27NDPS ACT
  19. यूजर मोसीन पिता रसीद खान उम्र 19 साल नि.कुम्हार भट्टी पालदा इंदौर 68/2022 8/27NDPS ACT
  20. यूजर अभिषेक पिता सुखलाल यादव उम्र 26 साल नि.चितावद कांकड़ थाना भंवरकुआ जिला इंदौर मोबा.97521733351 69/2022 8/27NDPS ACT
  21. यूजर रवि सितोले पिता स्व.राजू सितोले उम 24 वर्ष निवासी 260/2 राहुल गांधी नगर इंदौर 70/2022 8/27NDPS ACT
  22. यूजर धीरेन्द्र पिता राजनाथ हिरवे उम्र 27 साल नि.203 राहुल गांधीनगर प्रतिक्षा ढाबे के पीछे भंवरकुआ जिला इंदौर 71/2022 8/27NDPS ACT
  23. यूजर सुरेश पिता जगदीश चौहान उम्र 28 साल नि.92 राहुल गांधी नगर प्रतिक्षा ढाबे के पीछे भंवरकुआ इंदौर 72/2022 8/27NDPS ACT
  24. पेडलर/सेलर शाहरुख पिता सरफराज पठान जाति मुसलमान उम्र 20 साल नि. ग्राम कोठडी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ ( राजस्थान ) 76/2022 8/21NDPS ACT
  25. यूजर नितिन पिता नारायण दास बैरागी उम्र 27 साल नि. 76 श्रीयंत्र नगर इंदौर 77/2022 8/27NDPS ACT
  26. पेडलर/सेलर मौसम पिता धर्मराज वर्मा उम्र 24 साल निवासी 415 मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इंदौर 81/2022 8/21NDPS ACT
Exit mobile version