परशुराम सेना का ज्ञापन, पतंजलि विज्ञापन का विरोध, परशुराम सेना ने जताई आपत्ति..

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाबा रामदेव का ब्रांड पतंजलि एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार पतंजलि द्वारा अंतरंग वस्त्र का प्रदर्शन साधु संतों द्वारा प्रदर्शित किया जाना परशुराम सेना को नागवार गुजर रहा है, जिसके चलते मंगलवार को परशुराम सेना तुकोगंज थाने पर पहुंची, जहां विज्ञापन को बंद करवाने के साथ ही पतंजलि पर केस दर्ज करने की मांग की गई।

दरअसल बाबा रामदेव का ब्रांड पतंजलि काफी लोकप्रिय हो चुका है हर तरह की जन उपयोगी वस्तुएं इस ब्रांड के माध्यम से बेची जा रही है इसी के चलते अब पतंजलि अंतरंग वस्त्र लेकर आया है जिसका विज्ञापन साधु संत द्वारा किया जा रहा है और इस विज्ञापन में कुछ आपत्तिजनक हरकत साधु संत के भेष में विज्ञापन एक्टर द्वारा की जा रही है जिसका विरोध अब होने लगा है इसी के चलते मंगलवार को परशुराम सेना तुकोगंज थाने पर इस विज्ञापन का विरोध करने पहुंची, जहां विज्ञापन को बंद करने के साथ ही पतंजलि पर केस दर्ज करने की मांग की गई। फिलहाल आपत्ति दर्ज कर थाना प्रभारी कमलेश शर्मा द्वारा जांच के बाद विधिवत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version