पत्नी से प्रताड़ित होकर पति ने दी अपनी जान पुलिस जांच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना में रहने वाले एक पति ने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस को मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति-पत्नी का आयोजन विवाद होता था और पत्नी की परिवार के लोग मृतक के साथ मारपीट भी करते थे संभवत इसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया है।

रविवार को इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के धीरज नगर में रहने वाले जितेंद्र भारती नामक युवक ने फांसी लगा ली सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि मृतक जितेंद्र पत्नी से प्रताड़ित और आए दिन दोनों दंपत्ति में विवाद होता रहता था पत्नी पिछले 6 माह पहले मृतक को छोड़कर कहीं और रहने चली गई थी इस दौरान उनके बीच विवाद भी हुआ था जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतक जितेंद्र भारती के साथ मारपीट भी की थी।

Exit mobile version