पतंग के लिए मां की डॉट से गुस्सा घर छोड़ कर लापता 12 साल के बच्चे का शव 15 दिन बाद एक निर्माणाधीन कालोनी की पानी की टंकी में मिलाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बड़ा मत कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।
दरअसल मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम नगर में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे नितिन पांडे की परिजनों ने गुमशुदगी की 31 दिसंबर के दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी तभी से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी पुलिस को सूचना मिली कि केदारनाथ कॉलोनी के निर्माणाधीन पानी की टंकी में भरे पानी के अंदर एक बच्चे का शव मिला है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पानी की टंकी से बाहर निकाला मृतक की पहचान नितिन पांडे के रूप में हुई है जो पिछले 15 दिनों से लापता था बताया जा रहा है बच्चा नितिन पतंग को लेकर मां ने उसे डांटा था जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया था हालांकि नितिन पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा और किन कारणों के चलते उसकी मृत्यु हुई है इस मामले में पुलिस कारणों का पता लगा रही है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के असल कारणों का भी पता चल सकेगा
