अज्ञात कारणो के चलते 19 वर्षीय युवक ने दी फांसी लगाकर अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है मृतक आनंद यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है और इंदौर काम की तलाश में आया था मृतक लसूडिया थाना क्षेत्र में रहकर स्कीम नंबर 78 में पिज़्ज़ा कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा था मृतक आनंद कल शाम को 5:00 बजे पिज़्ज़ा कंपनी के मैनेजर को यह कहकर घर चला गया कि उसकी तबीयत खराब है और जब रात को 8:00 बजे उसके दोस्त खाना लेने घर पहुंचे तो उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर आनंद फांसी के फंदे पर लटका है उसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी फ़िलहाल पुलिस को मृतक के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस अब कंपनी के मैनेजर व उसके दोस्तों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है

Exit mobile version