नौकरी से घर जा रहे हैं बाइक सवार युवक को गोपुर चौराहे के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गोपुर चौराहे का है जहां पप्पू वर्मा नामक युवक नौकरी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि घायल युवक के स्तर में काफी गंभीर चोट है तत्काल 108 की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आधार पर पुलिस ने धार्मिक प्रकरण पंजीबद्ध कर रही है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
