15 वर्षीय युवक की सड़क हादसे मे मोत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में सड़क दुर्घटना में लगातार सामने आ रही है कुछ ऐसा ही मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बाईपास का है जहां बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बायपास स्थित बाइक सवार 15 साल युवक आयुष को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी घटना के बाद गंभीर हालत में आयुष को 108 की मदद से उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए रखवा दिया था बताया जा रहा है 15 वर्षीय आयुष ग्राम पानोड का रहने वाला था औऱ बाइक से अपने घर जा रहा था इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version