इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को मच्छी बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान निगमायुक्त नदी किनारे जबरिया कब्जो को लेकर निगम अधिकारियों पर जमकर नाराज नजर आयी।
निगमायुक्त प्रतिभा पाल अचानक स्मार्ट सिटी के तहत मच्छी बाजार से मालगंज तक बनने वाली सड़क, नदी किनारे सौदर्यीकरण कार्य का जायजा लेने पहुच गयी। जिसे देख निगमायुक्त अधिकारियों से नाराज दिखी। दरअसल वह इसलिए क्योंकि नदी किनारे गन्दगी का अंबार था,यही नही नाला टेपिंग के बावजूद यहां ड्रेनेज का पानी नदी में मिल रहा था। लिहाजा अधिकारियों ने यहाँ जबरिया कब्जे किये जाने की बात निगमायुक्त को बताई। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने चर्चा में बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यो में किसी भी तरह की कोताही सहन नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन कार्यो को भी पूरा कर दिया जाएगा।


