मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 बच्चे घायल हुए थे। हादसा दोनों वाहनों के चालकों की लापरवाही के कारण हुआ था। घटना के बाद उन्हेल गांव में मातम छाया हुआ था इंदौर में भी बजरंगियों ने मासूम बच्चों की मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी है।
घटना सोमवार की है बच्चों को ले जा रहा वाहन और ट्रक दोनों ही तेज गति से अपने-अपने वाहन चला रहे थे। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर दुख जताया था। पुरे मध्यप्रदेश में मासूमों की मृत्यु की दुःखद खबर के बाद मातम छाया हुआ था। बजरंग दल के इंदौर विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया की उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया था। जिसमें छोटे-छोटे नन्हे 4 बच्चे उम्मीद लगाकर निकले घर नहीं पहुंच पाए थे । जहां की भीषण हादसे में मासूमों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें छोटे छोटे नन्हे बच्चो को आज रात्रि 9:00 बजे विजय नगर चौराहा पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला संयोजक मनोज जी यादव, उत्तम वाडिया , कमलेश सोहनेर , विजय जी , कृष्णा वाघ , अक्षत पांवड़े,अनुज पांवड़े , विवेक कुशवाह, सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सेकड़ो कार्यकर्ता श्रधांजलि में उपस्थित रहे।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार उज्जैन- उन्हेल-नागदा मार्ग पर सोमवार सुबह नागदा के फातिमा कान्वेंट स्कूल और एगोशदीप विद्यालय के 15 विद्यार्थियों को लेकर तूफान वाहन (एमपी 43-बीडी 2836) का चालक तैय्यब उन्हेल पहुंचा था, इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक (आरजे 19-सीबी 9278) ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। ट्रक फकीर चला रहा था। दुर्घटना में स्कूल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
