नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 7 आरोपियों को 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शहर में नई युवा पीढ़ियों को गांजा की पुड़िया बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 21 किलो गांजा बरामद किया है जो शहर के हॉस्टल कॉलेज और सुनसान इलाकों में इन गांजे की पुड़िया को बेचने का काम करते थे।

इंदौर तेजाजी नगर थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थ को लेकर चला रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना पर सात आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी मोहन सिंह सुरेश रायकवार संतोष बोदेर सिंह मंसाराम सोलंकी और अन्य के पास से लगभग 21 किलो गांजा बरामद किया है जो शहर के कॉलेज हॉस्टल और सुनसान इलाकों में इस गांजे की नई युवा पीढ़ी को लात लगाने के बाद सप्लाई करते थे पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि खरगोन और धार जिले से गांजा लाने का काम करते थे फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आने वाले समय में इस गिरोह से जुड़े अन्य और भी कई नामों का पुलिस खुलासा कर सकती है।

Exit mobile version