केंद्र सरकार ने देश को नशे से मुक्त करने के लिए अभियान प्रारम्भ किया है, इस अभियान में राज्य सरकारें भी अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रही है, इसी के तहत इंदौर में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जागरूकता अभियान के पहले मंगलवार को इंदौर कलेक्टर ने अहम बैठक की।
पंजाब के साथ देश के कई राज्यों में बड़ी संख्या में युवा नशे की गर्त में डूब रहे है, देश को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है, इस अभियान के तहत राज्य सरकारें भी अपने अपने राज्य में अभियान चला रहे है। इसी के तहत इंदौर जिले में भी नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के पहले इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने एनजीओ, स्वास्थ विभाग, महिला बाल विकास और पुलिस के अधिकारीयों के साथ बैठक की। युवाओं को नशे से कैसे दूर किया जाए इसके लिए कार्ययोजना पर बैठक में चर्चा की गई। कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली छात्रों के साथ ही एनजीओ के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने एक एप भी तैयार किया है जिस पर नशे से दूर रखने के लिए मोटिवेशनल वीडियो के अलावा बच्चों और गणमान्य नागरिकों को सन्देश भी पोस्ट किये जाएंगे।
