नव निर्माण बिल्डिंग में खेलते खेलते अचानक सीढ़ियों से गिरने से 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया इसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
दरअसल एरोड्रम थाना क्षेत्र के बांगड़दा झोपड़पट्टी में रहने वाले मासूम बच्चे की उस वक्त मौत हो गई जब बच्चा नवनिर्माण बिल्डिंग में सीढ़ियों पर चढ़ रहा था उसी दौरान बच्चा पहली मंजिल से नीचे आ गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तुरंत बच्चे के परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस के अनुसार बच्चे के पिता मिस्त्री का काम करते हैं और वह उसी बिल्डिंग पर काम कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हो गया फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
