एक शातिर ठग द्वारा सोना बनाने के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व में मामला दर्ज कर लिया था हालांकि इस घटना में और भी कई फरियादी पुलिस के पास पहुंचे हैं लगभग एक करोड़ से भी अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है
दरअसल भवर कुआं थाना पुलिस फरियादी अविनाश सेन शिकायत दर्ज कराई थी कि गोल्ड बनाने की लालच देकर आरोपियों द्वारा उससे ₹20लाख रुपये से अधिक की राशि ठग ली गई है जहां आरोपियों द्वारा केमिकल का प्रयोग कर लोगों सोना बनाने के लिए विश्वास में लेते हैं और फिर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते है पुलिस ने मामले की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए इस मामले में और भी लगभग 10 फरियादियों की जानकारी पुलिस को मिली है जिनके साथ भी सोना बनाने की लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है लगभग एक करोड़ से भी अधिक का अब तक मामला सामने आ चुका है आरोपी गोलू शुक्ला मोंटू शुक्ला प्रमोद शुक्ला कुसुम शुक्ला अंशु शुक्ला इतने शातिर है कि लोगों को विश्वास में लेकर सोना बनाने की प्रक्रिया में कई तरह के अलग-अलग केमिकल का प्रयोग कर झांसा देते हैं और फिर अपना शिकार बनाते हैं आरोपियों द्वारा उन लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर कई संपत्तियां अर्जित की गई है इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान लगने के बाद आरोपियों की संपत्ति यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फरियादी पक्ष का आरोप है कि यह गिरोह इंदौर के अलावा भी कई अलग-अलग राज्यों में सक्रिय है और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
