धार्मिक स्थलों के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर हिंदू जागरण मंच ने निगमायुक्त के नाम चेतावनी ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में धार्मिक स्थलों के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर हिंदू जागरण मंच ने निगमायुक्त के नाम चेतावनी ज्ञापन दिया है, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि प्रशासन खुद इस पर संज्ञान नहीं लेता है तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता इन अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू करेंगे। दरअसल, इंदौर की सिटी बस कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को एक चेतावनी ज्ञापन सौंपा। इस चेतावनी ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इंदौर के कई धार्मिक स्थलों के आसपास जानबूझकर अतिक्रमण किया जा रहा है, अतिक्रमण के कारण शहर में धार्मिक भावनाएं भी भड़क सकती हैं। हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई कर अतिक्रमण को नहीं हटाया, तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता खुद यह अतिक्रमण हटाएंगे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो उस पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

Exit mobile version