इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के अहिरखेड़ी में रहने वाले लूतार राठौड़ ने अपने घर में ही अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस के मुताबिक वह हम्माली का काम करता था फिलहाल लूतार ने आत्महत्या क्यो की इसका कारण अज्ञात है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजन के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
