दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बाणगंगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने 12 जनवरी को हुए माँ बेटे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति को अकोला से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया था।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेश धाम कॉलोनी में मृतक शारदा और उसके बेटे आकाश की हत्या की पूरी गुत्थी को पुलिस में सुलझाते हुवे दोहरे हत्याकांड ले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिए है। दरअसल मृतका के चरित्र को लेकर हत्यारा पति सन्तुष्ट नही था। क्योंकि मृतका शारदा हत्यारे पति कमलेश से शादी के पूर्व ही 5 शादिया रचा चुकी थी। और कमलेश से शादी के बावजूद भी पूर्व पति से अवैध संबंध चल रहे थे। इसी बात से नाराज अकोला निवासी कमलेश ने पहले अपनी पत्नी शारदा और फिर शारदा के बेटे आकाश के ऊपर गैस सिलेंडर से मारा ओर बाद में धारधार हथियार से मा बेटे का गला काट दिया जिससे माँ और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई वही पुलिस उपायुक्त जोन 3 धर्मेद्र सिंह भदौरिया ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मंगेश जो कि कमलेश का दोस्त है उसके बयान के आधार पर कमलेश की खोजबीन शुरू की गई और उसे इंदौर से 400 किमी दूर अकोला से गिरफ्तार कर लिया है..

Exit mobile version