पिछले दिन रावजी बाजार क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है दरअसल 25 दिसंबर के दिन आरोपियों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें से एक पूर्व में आरोपी गिरफ्तार हो गया था वही हारून रंगीला इमरान फरार चल रहे थे जिन्हें आज चंपा बाग क्षेत्र से ही घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है आरोपी क्षेत्र के लिस्ट बदमाश है।
