दोस्त पर भरोसा करना पढ़ा महंगा युवती से नाम बदलकर की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां सीएस की छात्रा को अपने दोस्त पर अंधभरोसा करना महंगा पड़ गया। युवती के साथ में पढ़ने वाले युवक ने नाम बदला कर युवती से दुष्कर्म किया..बाद में अश्लील फोटो वायरल कर ने कि धमकी देकर शादी तुड़वा तक दी।

दरअसल इंदौर में आरोप अहमद फैज निवासी देवास ने अमन नाम बता बुरहानपुर की युवती से एमजी रोड थाना स्थित कोचिंग में सीएस की पढ़ाई के दौरान पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर उसे सुनी जगह पर ले जाकर नशीली दवाई पिलाई और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।आरोपी यहां ही नहीं रुका, उसने युवती के अश्लील फोटो भी खींच लिए है। इसके एवज में आरोपी कई बार अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए उपयोग करता रहा है। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकतों को अंजाम दिया। यह सब होने के बावजूद युवती उसके चंगुल से निकलना चाहती थी । परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया था लेकिन आरोपी ने उस रिश्ते को तोड़ने के लिए भी ससुराल पक्ष के लोगों को वह अश्लील फोटो भेज दिए, वहीं युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा, जिसके बाद युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

फिलहाल पुलिस के अनुसार आरोपी अहमद फ़ैज़ उर्फ अमन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक ने फोटो ससुराल पक्ष के लोगों को भेजकर रिश्ता भी तोड़ वाया है, जिसके खिलाफ अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version