इंदौर में एक बार फिर से युवती को ब्लैकमेल करके रूपए की मांग करने का मामला सामने आया है।युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर में एक युवती को पड़ोसी युवक से दोस्ती तोड़ना मंहगा पड़ गया। युवक ने युवती के मोबाईल पर पुराने फोटो भेजकर 1 लाख रूपये की मांग कर दी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी की करीब 1 साल पहले फरहान से उसकी दोस्ती हुई थी इस दौरान फरहान ने मौका पाकर युवती के फोटो अपने मोबाईल में ले लिये थे कुछ समय बाद फरहान से दोस्ती तोड़ दी। जिसके बाद आरोपी युवती पर जबरदस्ती बात करने को लेकर दबाव बनाने लगा और फोटो वायरल करने की धमकी दी,यही नहीं आरोपी फरहान ने युवती से एक लाख रूपए की मांग की,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जूनी इंदौर इलाके से गिरफ्तार किया है।
