देश में स्वच्छता में पांच बार बना नंबर वन इंदौर शहर मैं शहर की स्वच्छता पर बट्टा लगा रहे है बहते ड्रेनेज, दे हरसिद्धि झोन से 100 कदम की दूरी पर मोतीतबेला में पिछले कई दिनों से रहवासियों का बदबू ओर गन्दगी क्षेत्रीय लोगों का पिछले 15 दिनों से जीना दूभर हो गया है लगातार संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत करने के बावजूद अभी तक ड्रेनेज से बहते गंदे पानी की समस्याओं से निजात नहीं मिली है एक और जहां शहर में कोरोना के संक्रमण ने अपने पैर पसार रखे हैं वही इंदौर की हरसिद्धि झोन से लगी बस्ती में गंदे नाले से बहता पानी लोगों के लिए कहीं मुसीबत ना बन जाए ।
दरअसल इंदौर नगर निगम द्वारा खान नदी में गिरने वाले आउट फाल तो बंद कर दिये जिसकी वजह से घरों के बाहर बहते गन्दे पानी बह रहा है, स्थानीय रहवासियों ने इसकी शिकायत तमाम अधिकारियों से की लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नही हो पाया है,से निगम द्वारा लेकिन और फोन बंद होने के बावजूद किसी भी तरह की वैकल्पिक सुविधा नगर निगम द्वारा नहीं देने के चलते पानी अब सड़कों पर बह रहा है वहीं स्थानीय रहवासी लगातार इसकी शिकायत भी नगर निगम व जोन से करें हैं लेकिन आश्वासन के अलावा अभी तक समस्या हल नहीं हुई है
इंदौर नगर निगम द्वारा नाला आउट फॉल बंद करने और वैकल्पिक सुविधा शुरू नही किया इसी वजह से पागनिसपागा ओर उसके आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी मोती तबेला मे सड़को पर बह रहा है इसको लेकर रहवासियो ने मोर्चा संभाल लिया है और उन्होंने कहा कि अब इसकी शिकायत निगमायुक्त ओर झोन अध्यक्ष को ज्ञापन के माध्यम से दी जाएँगी वही स्थानीय रहवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में समस्या का निदान नही किया तो निगम अधिकारियो के कार्यालय में ये गन्दा पानी बहाया जाएगा।
