इंदौर के न्यू लोहा मंडी में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर 25 से 30 अवैध निर्माण को हटाया गया पिछले ही दिनों लोहा मंडी व्यापारियों ने अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी
इंदौर के न्यू लोहा मंडी में कलेक्टर मनीष सिंह के दौरे के बाद कई तरह की समस्याओं से व्यापारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया था जिसके बाद कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों को व्यापारियों की समस्या को दूर करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे इसी कड़ी में न्यू लोहा मंडी की मुख्य 100 फीट की दौड़ पर कई तरह के अवैध अतिक्रमण पर अपार आयुक्त देवेंद्र सिंह द्वारा नगर निगम टीम के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया गया जिनमें 25 से 30 अवैध दुकानें ढाबे सम्मिलित थी अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद 2 फीट रोड पूरी तरह से खाली कराई गई है ताकि लोहा मंडी में आने वाले भारी भरकम ट्रकों को सुगमता के साथ मंडी में प्रवेश मिल सके और यातायात नियंत्रण संचालित किया जा सके
