कौन बनेगा राष्ट्रपति? द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा. आज नतीजे का दिन है. थोड़ी देर बाद ये सस्पेंस खत्म हो जाएगा. देश को आज पंद्रहवां राष्ट्रपति मिल जाएगा. द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित मानते हुए ओडिशा के रायरंगपुर से दिल्ली तक जश्न की पूरी तैयारी है. मुर्मू के गांव में लड्डु बन चुके हैं तो दिल्ली में बीजेपी ने अभिनंदन यात्रा की तैयारी कर रखी है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता इस विजय जुलूस में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि चुनावी नतीजे के बाद तकरीबन ढाई बजे पीएम मोदी द्रोपदी मुर्मू को बधाई देने पहुंचेंगे. वोटिंग तमाम राज्यो में हुई थी लेकिन वोटों की गिनती दिल्ली में हो रही है. इसके लिए बैलेट बॉक्स दिल्ली लाए गए है.
