छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में ताला तोड़ घर मे घुसे चोर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिन से चोरी गया माल बरामद कर लिया है।

मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के एमओजी लाइन का है यहां की रहने वाली मनीषा पांडे द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि जब वह अपने काम से घर पर ताला लगा कर गई थी उसी दौरान कोई अज्ञात द्वारा घर का ताला तोड़कर पर्स में रखे ₹55 हजार चोरी कर ले गया पुलिस द्वारा तुरंत टीम गठित कर घटनास्थल का मुआयना किया गया जहां से पुलिस को एक चप्पल बरामद हुई चप्पल के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिक चोरों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ करने पर नाबालिक द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया चोरी की रकम से नाबालिग में नया मोबाइल घड़ी और कुछ नए कपड़े खरीद लिए थे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version