दूसरे की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किराए पर देकर करते थे ठगी 3 आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है जो दूसरे के फ्लैट ओर मकान को अपना बताकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किराए पर देकर ठगी करते थे । मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है । पूछताछ में कई नए खुलासे होने की उम्मीद है ।
3 जनवरी को फरियादी आरिफ पिता शमीम खान निवासी सुपर पैलेस कॉलोनी खजराना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सादिक उर्फ मोईन शेख एवं उसके साथी मोइन खान के द्वारा हाजी कालोनी दरगाह के पीछे एक फ्लैट को स्वयं का बताकर 11 महीने का बंद किराया चिट्ठी पर देकर दो लाख रुपये की है । जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था । पुलिस ने मोइन उर्फ अरमान उर्फ सादिक शेख , मोहम्मद मोइन पिता मोहम्मद सलीम ओर गफूर मंसूरी पिता रसूल खान को पकड़ा है ।
फिलहाल सभी आरोपियो से पूछताछ जारी है । वही उम्मीद है कि जल्द आरोपियो की ठगी के शिकार कई लोग सामने आ सकते है ।

Exit mobile version