इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर किड्स स्कूल बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई जहां एक्टिवा सवाल इन लोगों को जोरदार टक्कर मारती हुई गड्ढे में जा गिरी हादसे में एक ही परिवार के पिता पुत्र और पुत्री की मौत हो गई स्कूल बस में लगभग 35 बच्चे सवार थे इसमें कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
मामला गांधी नगर के सुपर कॉरिडोर दिलीप नगर तेज रफ्तार स्कूली बस में हादसे का शिकार हो गई इस दौरान सामने से आ रही एक्टिवा पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी हुई गड्ढे में जा गिरी मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को एक अन्य बस के माध्यम से घर पहुंचा दिया घटना में एक्टिवा सवार पिता पुत्र और पुत्री की मौत हो गई तीनों ही घायलों के शवों को पीएम के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है मृतको की पहचान नाम लक्ष्मण पिता रामेश्वर साहू निवासी धन्ना पीथमपुर 20 वर्षीय बेटी काजल साहू और 16 वर्षीय बेटे विपिन साहू के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि पिता म्रतक लक्ष्मण बेटी का पैर दिखाने ले जा रहा था नंदा नगर में अपने बेटे वीपीन के साथ जा रहे थे
बस किड्स स्कूल की बताई जा रही है बच्चों का आज प्रैक्टिकल का पेपर था बस में बैठ कर धार रोड स्कूल से 35 बच्चों को एरोड्रम घर पर छोड़ने के लिए रवाना हुई थी ड्राइवर लापरवाही पूर्वक तेजी से गाड़ी चला रहा था कई बार बच्चों ने बस ड्राइवर को गाड़ी धीरे कर चलाने को भी कहा था लेकिन अन्य गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए आखिरकार बस सड़क हादसे का शिकार हो गई इस दौरान मौके पर मौजूद बच्चों को स्थानीय लोगों ने अन्य बस के माध्यम से बच्चों को घर छुड़वा दिया घटना में लगभग 10 से भी अधिक बच्चों को मामूली चोटें आई है। वही स्कूल बस से ना तो कंडक्टर और ना ही कोई स्कूल का स्टाफ टीचर मौजूद थी घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
