तेज रफ्तार अनियंत्रित आईसर वाहन ने रोड किनारे खड़े अन्य चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी गट्टा में ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए इस में उपचार के दौरान ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया है वहीं एक अन्य घायल युवक का उपचार जारी है।दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बाईपास बिस्तारा पुल के पास आईसर गाड़ी खराब हो गई थी जहां ड्राइवर और क्लीनर गाड़ी को सुधारने का काम कर रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार एक अन्य आईसर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई थी जिसमें राहुल नामक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं क्लीनर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया जा रहा है वहीं वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
