पुलिस ने बढ़ती गर्मी को भी दी मात, भरी दोपहरी व तपती धूप में संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला पैदल फ्लैग मार्च

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-17-at-15.46.57.mp4

इंदौर -दिनांक 17 मार्च 2022-पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में अमन व शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार मनाए इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिये गए है।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में डीसीपी जोन-4, श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज तपती धूप में दिन के 12:00 बजे पुलिस जवानों के साथ एडिशनल डीसीपी डॉ प्रशांत चौबे, एसीपी श्री बीपीएस परिहार ने नापी जवानों की क्षमता।आगामी त्यौहारों के चलते इंदौर पुलिस सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध कर रही है। इसी दिशा में आज चंदन नगर क्षेत्र में 6 किलोमीटर का पैदल मार्च किया गया।

तपती धूप में पूरे साजो सामान के साथ दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुआ मार्च थाना चंदन नगर से प्रारंभ होकर चंदू वाला रोड, पावर हाउस इ सेक्टर, हनुमान मंदिर से सहयोग नगर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, सनी गार्डन, सिरपुर माता मंदिर होते हुए चंदननगर चौराहा पैदल भ्रमण करते हुए, थाना द्वारकापुरी के सेक्टर ए,बी, सी, डी सेक्टर, ऋषि पैलेस होते हुए थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के अन्नपूर्णा चौराहा, फूटी कोठी चौराहा वापस होते हुए थाना चंदननगर पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में क्यूआरटी का पुलिस बल, थाना चंदननगर, द्वारकापुरी तथा अन्नपूर्णा का पुलिस बल एवं थाना प्रभारीगण सम्मिलित हुए, जिसमें समस्त बल के साथ सभी थाना प्रभारी एवं एडीसीपी, एसीपी ने भी पैदल मार्च किया गया। दोपहर 12:00 बजे निकाले गए फ्लैग मार्च में जवानों के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई यह देख कर वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे पुलिस बल की प्रशंसा करते हुए सभी की हौसला अफजाई की।

Exit mobile version