इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर देर रात एक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई….. बाइक सवार पिता की तो मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल 12 साल के बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक को डंपर करीब 200 फीट तक घसीटता ले गया। जिससे आग लग गई। डंपर चालक मौके से भाग गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
दरअसल पूरी घटना तेजाजी नगर थाना छेत्र के बायपास की हे हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक से पिता-पुत्र सड़क क्रॉस कर रहे थे। मृतक मोरसिंह मूल रूप से खरगोन के पास का रहने वाला था। यहां एक खेत पर मजदूरी कर पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। रात में वह बेटे आरव के साथ कैलाद करताल में अपने घर जा रहा था। तभी बाइक सवार मोरसिंह और उसके 11 वर्षीय बच्चे आरव को डंपर ने टक्कर मार दी थी। मोरसिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया। देर रात आरव ने भी दम तोड़ दिया। मोरसिंह कैलोद में ही केशरसिंह राठौर के यहां काम करता था। रात को बेटे के साथ सामान लेकर लौट रहा था।ब्रिज पर मोड़ पर जैसे ही मुड़ा डंपर एमपी 09जीएफ 8881 ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोरसिंह और आरव तो दूर जाकर गिरें जबकि बाइक डंपर में ही फंस गई। चालक ने डंपर रोका ही नहीं और करीब 200 मीटर दूर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। इस कारण बाइक ने आग पकड़ ली और डंपर भी धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटे उठते देख चालक डंपर चालू हालत में छोड़ कर भाग गया।फिलहाल पुलिस ने
डम्पर चालाक खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हे…..
