बरसात का मौसम आने से पहले अपने घर की छत पर बरसाती पनी बिछाते वक्त अचानक एक 21 वर्ष युवक हादसे का शिकार हो गया पैर फिसलने के कारण व छत से नीचे आ गिरा जहां उसे गंभीर चोटें आई परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम किया है शव का पीएम कराया जा रहा है।
दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर उड़ी सेक्टर में रहने वाले पिछड़ा पिता बाबूलाल 21 वर्षीय युवक अपने घर की छत पर बारिश के मौसम बरसाती पनी बांध रहा था इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे आ गया विक्रम की सर में और छाती पर गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद तत्काल परिजन उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान आखिरकार उसने दम तोड़ दिया घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम किया है वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक रूप से कार्रवाई करने की बात कर रही है।
