इंदौर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ एएसआई की ड्यूटी कर घर जाने के बाद देर रात तबीयत बिगड़ी परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे उपचार के दौरान पुलिसकर्मी की मौत हो गई हालांकि मौत हार्ट अटैक से होना ही बताया जा रहा है लेकिन पुलिस एएसआई के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है ताकि पीएम रिपोर्ट में और स्पष्टीकरण सामने आ सके।
दरअसल शुक्रवार दोपहर जांच अधिकारी ने बताया खजराना पुलिस लाइन में रहने वाले एएसआई अमरसिंह भाटिया ट्रैफिक विभाग में पदस्थ थे जहां उनकी देर रात तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई गुरुवार के दिन भी अपनी ड्यूटी से रात 8: बजे एएसआई घर लौटे थे परिवार के साथ खाना खाया और रात 11 बजे के समय सो गए थे लेकिन देर रात तबीयत बिगड़ी परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना के बाद खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयानों के आधार पर पंचनामा बनाकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है
