ट्रक के ओवरटेक करने के चक्कर में इंदौर के पास भेरूघाट पर हादसा, तीन घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
Indore road accident two bus collided at bheru ghat one died and 15  passengers injured - इंदौर में सड़क हादसा! दो बसों की भीषण टक्कर में एक की  मौत, 15 यात्री घायल

ओवरटेक करने के चक्कर में मक्का से भरे ट्रक ने तंबाकू से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, दोनों ट्रक महाराष्ट्र जा रहे थे।

इंदौर के पास भेरूघाट पर ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग घायल हुए। इस हादसे के बाद घाट पर लंबा जाम लग गया।

मानपुर थाना पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार तड़के की है। इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रहा मक्का से भरा ट्रक यूपी 93 बीटी 8787 के चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में एक अन्य ट्रक क्रमांक यूपी 76 के 6201 जिसमें तंबाकू भरी थी, को टक्कर मार दी। घटना में तंबाकू से भरा ट्रक जहां डिवाइडर पर चढ़ गया, वहीं दूसरा ट्रक पलटी खा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग किया गया। घटना के कारण घाट पर लंबा जाम लग गया। मानपुर थाना प्रभारी विजय सिसौदिया ने बताया कि मामले में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों ट्रक यूपी के थे और माल लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे।उल्लेखनीय है कि घाट पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती है। पिछले दिनों घाट सेक्शन में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई थी।घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version