झूठ परोसकर वीडियो अधूरा दिखाकर बागेश्वर धाम सरकार की छवि खराब करने का कर रहे कुछ लोग प्रयास

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-26-at-4.29.24-PM.mp4

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी ने भागवत कथा के दौरान ‘अछूत’ शब्द का इस्तेमाल किया था वो भी खुद के लिए इस्तेमाल किया न कि सामने बैठे व्यक्ति के लिए किया था

कथा के दौरान ‘अछूत’ शब्द का इस्तेमाल बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री में खुद के लिए किया था परंतु कुछ मिडिया  वेबसाइट ने उस वीडियो को इस तरह से परोसा की पण्डितजी छुआ छुत व जात पात की बात कर रहे है जबकि हकीकत यह है कि बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अपनी बात कहने का एक अलग ही अंदाज है वो अपने आप को कभी नालायक तो कभी पागल कभी कुछ भी कह देते है इस वीडियो में भी अछूत शब्द खुद के लिए ही पंडितजी ने उपयोग किया है वीडियो को ध्यान से सुनेंगे तो अपने आप पता भी चल जाएगा परंतु कुछ लोग उस वीडियो को गलत तरह स पेश कर ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे है जैसे पंडितजी ने उस जीवन नामक व्यक्ति को अछूत कहा हो जो कि सरासर गलत खबर है

https://timenews.today/img/2022/05/My-Video6.mp4
इस वीडियो को देखकर समझे पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अपनी बात कहने का अलग अंदाज

दरअसल, वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास एक शख्स आता है, तो वह कहते हैं कि आप ही हो जीवन… आइये-आइये… वहीं जब वह शख्स कथावाचक के पैर छूने के लिए नीचे झूकता है, तो पंडित धीरेंद्र कृष्ण कहते हैं- छूना नहीं है हमें, अछूत आदमी हैं हम….

वीडियो में साफ दिख रहा है कि खुद को अछूत कह रहे है वो भी सिर्फ एक मजाक के लहजे में

- Advertisement -
Exit mobile version