तुकोगंज थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है गिरोह के सदस्य पलक झपकते वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर उन्हें आसपास के ग्रामीण इलाके और सवारियों को भेज दिया करते थे गिरोह नशे को लेकर इन घटनाओं को अंजाम देता था फिलहाल आरोपियों ने पूछताछ में अब तक 40 से अधिक वाहनों को चोरी करना कबूल किया है मास्टर की की मदद से गिरोह का मुख्य सरगना दीपक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
शहर में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस के नाक के नीचे दब मचा रखा था इसी के चलते पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में लगातार ऐसे जगहों को चिन्हित कर रखा था जहां पर वाहन चोरी लगातार सामने आ रही थी इसी के चलते 56 दुकान के पास वाहन चोरी करते एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था पूछताछ में आरोपी ने दीपक भावे निवासी राजकमल रेसिडेंसी गोमटगिरी रहना बताया था आरोपी को थाने पर लाकर विस्तृत पूछताछ करने पर गिरोह के अन्य और भी सदस्यों का नाम सामने आया था जिसमें यासीन उर्फ लालू वसीम खान समीर खान शेख अहमद जो चोरी किए गए वाहनों को ठिकाने लगाने का काम करते थे पकड़े गए आरोपी इतना साथी था कि मास्टर की की मदद से गाड़ियों के लॉक पलभर में ही खोल लेता था पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है और ओने पौने दामों में आसपास के इलाके और कबाड़ियों को बेच देता था। आरोपी से लगभग 40 से भी अधिक वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वाहनों को बरामद कर लिया है वहीं अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है गिरोह में और भी कई सदस्य हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है
