झाड़-फूंक के नाम पर बाबा ने लकवा ग्रस्त महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया , आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक बार फिर झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है महिला बड़वानी जिले की रहने वाली है और लकवा ग्रस्त है इसी का इलाज कराने यह तथाकथित बाबा के पास पहुंची थी।

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक बार फिर इंदौर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां लकवा ग्रस्त महिला को एक बाबा ने अपनी हवस का शिकार बना डाला मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है यहां का रहने वाला आसिफ बाबा नामक तथाकथित बाबा है जोकि टोने टोटके का जानकार है इसी के पास महिला अपने परिजन के साथ अपने लकवे का इलाज कराने पहुंची थी उसी दौरान तथाकथित बाबा द्वारा परिजन को बहाने से बाहर पहुंचा दिया उसी दौरान आसीफ बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला जब परिजन महिला के पास पहुंचे तो महिला घबराई हुई थी परिजन जब महिला से पूछताछ की तो उसने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और तथाकथित आसिफ बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version