फिल्म यमला, पगला, दीवाना की तर्ज पर व्यापारी के बेटे का अपहरण व्यापारी द्वारा बच्चे को पुलिस के सुपुर्द किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

फिल्म यमला, पगला, दीवाना की तर्ज पर व्यापारी के बेटे का अपहरण कर आरोपी ने पहले 4,000 रूपये की खरीदारी की, फिर कपड़े खरीद कर बच्चे को व्यापारी के यहां गिरवी रखा दिया। हालांकि व्यापारी द्वारा बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया जिससे वह अपने परिजनों तक पहुंच गया है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही है।

इंदौर के समीप बांक में रहने वाले ऑटो पार्ट्स कारोबारी आरिफ मंसूरी के परिवार में शादी थी, शादी की खरीदारी करने के लिए ऑटो पार्ट्स कारोबारी अपने बेटे असीम और पत्नी के साथ चंदननगर क्षेत्र में आया हुआ था, जैसे ही कारोबारी अंदर दुकान में सामान खरीदने के लिए गया, बच्चा आसिम बाहर खेल रहा था तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्चे से दुकान का पता पूछा बच्चे ने आगे की कॉलोनी में दुकान होना बताई जिसके बाद आरोपी ने बच्चे को गाड़ी में बिठाया और सदर बाजार लेकर पहुंचा दो दुकान घूमने के बाद आरोपी तीसरी दुकान पर पहुंचा और कपड़े की खरीदारी कर ली, जब दुकान संचालक ने कपड़े की खरीदारी के पैसे मांगे तो आरोपी ने पर्स घर पर बुलाने की बात कही और कहा कि यह बच्चा असीम मेरा भतीजा है, मैं घर से पैसे लेकर आता हूं। तब तक इसका ध्यान रखना काफी देर हो जाने के बाद आरोपी नहीं आया तो दुकान संचालक ने बच्चे से उसके चाचा के बारे में जानकारी लेनी चाही, तब बच्चे ने बताया कि वह मेरे चाचा नहीं है। यह सुनकर दुकान संचालक के होश उड़ गए और वह सदर बाजार थाने पर बच्चे को लेकर पहुंच गया। तभी सूचना मिली की बच्चे की गुमशुदगी चंदन नगर थाने में दर्ज हो चुकी है। और बच्चे के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं। पुलिस ने चंदननगर थाने पर संपर्क कर परिजनों को बच्चे को सुब्रत कर दिया। वही आरोपी बच्चे को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

Exit mobile version