ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात, दिया बड़ा बयान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल नगरी उज्जैन में शाही सवारी में शामिल होने पहुंचे जहां एयरपोर्ट से सीधे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित निवास पहुंचे जहां उनके साथ उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया भी साथ रहे करीब 25 मिनट की मुलाकात को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पारिवारिक मुलाकात बताया हालांकि राजनीतिक गलियारों में इनकी इस मुलाकात को लेकर कई सियासी मायने भी निकल रहे हैं ।

किसी जमाने में राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपनी उज्जैन यात्रा के पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे दरअसल यह पहला अवसर है कि जब ज्योतिराज सिंधिया कैलाश विजयवर्गीय के निवास पहुंचे हालांकि कैलाश विजय वर्गी से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे पारिवारिक मुलाकात बताया इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया भी साथ रहे जहां सिंधिया पुत्र ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया हालांकि सिंधिया कैलाश मुलाकात के कई नए समीकरण और सियासी मायने भी राजनीतिक गलियारों में निकाल रहे हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के बाद से ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के बीच तल्ख़ियां बनी रहने की खबरें आती रही थी यही वजह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद कैलाश विजयवर्गीय के परिवार से सिंधिया की दूरी बनी रहे लेकिन अब एक बार फिर मौका आया है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कि मुलाकात उनके निवास पर हुई हालांकि कुछ समय पहले भी ज्योतिराज सिंधिया इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित घर पहुंचे थे लेकिन तब उनकी मुलाकात कैलाश विजयवर्गीय से नहीं हो पाई थी दरअसल उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट से सीधे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात करने उनके नंदा नगर स्थित निवास पर पहुंचे थे जहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनके पुत्र आकाश विजयवर्गीय विधायक रमेश मेंदोला महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया करीब 25 मिनट तक परिवार के अन्य सदस्य और खुद विजयवर्गीय के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा हुई इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि कैलाश विजयवर्गीय के परिवार से उनके व्यक्तिगत नहीं पारिवारिक संबंध है इस दौरान विजय वर्गीय परिवार व ज्योतिराज सिंधिया पुत्र महा आर्यमन ने एक साथ बैठकर भोजन भी किया।

Exit mobile version