गुंडा अभियान के तहत निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुंडा अंचल अवस्थी के मकान पर चलाया बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में पिछले कुछ समय से रुकी हुई गुंडा अभियान की कार्यवाही फिर शुरू हुई जहा इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के शंकर गंज जिंसी में निगम और पुलिस ने संतुक्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार सुबह गुंडे के मकान को ताड़ने की कार्यवाही की गई ।

दरसअल इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश अंचल अवस्थी द्वारा क्षेत्र में आतंक मचा रखा था जिस पर मल्हारगंज पुलिस द्वारा कई बार कार्यवाही भी की गई है जहा इंदौर के कई थांनो में अंचल अवस्थी पर अड़ीबाजी , अवैध वसूली , अवैध फायर आर्म्स जैसे गंभीर मामले दर्ज है वही मंगलवार सुबह से ही गुंडा अभियान के तहत निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुंडे अंचल अवस्थी का , जी प्लस टू , का अवैध मकान को जमींदोज किया गया वही मौके पर निगम की टीम के साथ दो थांनो का बल मौजूद रहा ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके ।

Exit mobile version