जैन मंदिर पर डकैती डालने के पूर्व पांच बदमाशों को द्वारकापुरी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी पुलिस ने देर रात अहिरखेड़ी इलाके में दबिश देकर पांच बदमाशों को पकड़ा है आरोपी जैन मंदिर पर डकैती डालने वाले थे उसके पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। बदमाशों की टोली का एक सदस्य मौके से फरार हो गया है ।

दरअसल मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि अहिरखेड़ी काकड़ के नजदीक मैदान में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं। जो किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है । पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा । पूछताछ में उन्होंने बताया कि अहिरखेड़ी का जैन मंदिर वह लूटने वाले थे। द्वारकापुरी टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के नाम सोनू उर्फ बासी, दिनेश, धर्मेंद्र, राहुल और रोहित है। जबकि फरार हुए बदमाश का नाम अनिकेत सामने आया है। इनके कब्जे से छुरा ,टामी और हथौड़ी मिले हैं फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version