इंदौर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आ चुकी है और इसकी जद में, जहां आम व्यक्ति आ चुका है, तो वही पुलिस कर्मी भी इस लहर की चपेट में आ चुके हैं। अब तक इंदौर शहर में लगभग 25 पुलिस अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसका खुलासा पुलिस कमिश्नर ऑफ इंदौर ने किया है। वही आगामी दिनों में कोरॉना काल का किस तरह से पालन करना है, पुलिस अधिकारी अपनी सुरक्षा के साथ में अपने दायित्वों का किस तरह से निर्वहन करें, इसके लिए भी कमिश्नर ऑफ पुलिस हरिनारायणा चारी मिश्र ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
इंदौर शहर में अब तक 25 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने की सलाह दी है। वहीं पत्रकारों से चर्चा में कमिश्नर ने बताया कि पिछली लहर में 800 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए थे, वहीं इस बार संक्रमण और तेजी से बढ़ रहा है। उसे देखते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को ताकीद किया गया है कि वह सचेत रहें, किसी की भी तबीयत खराब होने पर तुरंत जांच करवाएं, ताकि अत्यधिक संक्रमण न फैले, तुरंत टेंपरेचर चेक करके होम क्वॉरेंटाइन हो ।स्वस्थ रहेंगे तो बेहतर ढंग से ड्यूटी कर पाएंगे, क्योंकि पुलिस की प्राथमिकता रहती है। आपातकाल समय में अपनी सेवाएं दे पाए और सभी को सतर्क रहने की बात भी कही है।
वही कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पुलिस के डाइट प्लान को लेकर भी सचेत रहने के लिए कहा है, उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए अति महत्वपूर्ण डाइट है। वह सही होगी, तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी, मुख्य रूप से हमारी दिनचर्या में अल्कलाइन डायट जिसमें नारियल पानी व अन्य पेय पदार्थ हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। वही हमारी मानसिक स्थिति स्वस्थ होगी तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहेगी।फिलहाल पुलिस विभाग में संक्रमण पहुंचने के बाद सुरक्षित स्टाफ के मन में भी बढ़ने लगा है
