जिले में विभिन्न अपराधों के अंतर्गत 888 ड्रायविंग लायसेंस किये गये निरस्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर द्वारा बताया गया है कि एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक जिले में विभिन्न अपराधों के अंतर्गत 888 ड्रायविंग लायसेंस की निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि 579 दो पहियां वाहन चालकों, 300 चार पहियां वाहन चालकों एवं 9 अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध उक्त कार्रवाई की गई है। इसमें ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करना, ओवर स्पीडिंग, गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करना आदि अपराधों के अंतर्गत ड्रायविंग लायसेंस निरस्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड़ सेफ्टी कमेटी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version