इंदौर। शहर में भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के पश्चिम क्षेत्र में भव्य भगवा वाहन रैली निकाली गई,, जो हनुमान चौक धोबी घाट पर पहुंची, यहां भगवान की महाआरती कर महाप्रसाद वितरिण किया गया।
वाहन रैली में हजारों की संख्या में शामिल हुए हनुमानजी के भक्तों ने जय-जय सियाराम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक ह भवानी कुशवाह ने बताया कि मानस सामाजिक उत्थान समिति द्वारा 14 वर्षों से भगवान हनुमानजी के जन्मोत्सव पर यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष इस यात्रा को भगवा वाहन रैली का रूप दिया गया है। यह रैली शाम पांच बजे अन्नपूर्णा मंदिर दशहरा मैदान से निकाली गई जो हनुमान चौक धोबी घाट पर संपन्न हुई। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पर रैली का भव्य स्वागत विभिन्न मंचों से किया गया।
मुख्य रूप से सुश्री उषा ठाकुर मंत्री पर्यटन,संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,मधु वर्मा पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ,मनोज ठाकुर भाजयुमो जिला अध्यक्ष ,राकेश कुशवाह , भी शामिल थे । रैली के समापन पर भगवान हनुमानजी की महाआरती कर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्री कुशवाह के मुताबिक मानस सामाजिक उत्थान समिति कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस का सहयोग करते हुए ट्रेफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया गया।
