ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेसीडेंसी परिसर में पौधारोपण करने के साथ अपने रोड शो का शुभारंभ किया इस दौरान वह पंचम की फेल में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना कुम्हारे के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने चाय नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिलने की बात कही।
सोमवार को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मैं जनसंपर्क के आखिरी दिन इंदौर शहर में रोड शो किया रोड शो की शुरुआत उन्होंने रेसीडेंसी परिसर में पौधारोपण कर की। विधानसभा क्षेत्र 5 में रोड शो के दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए जहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी पूर्व पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
रेसीडेंसी कोठी से शुरू हुआ रोड शो का पहला पड़ाव पंचम की फेल में हुआ जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य पार्षद प्रत्याशियों के साथ बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना कुम्हारे के घर पहुंचे, जहां उन्होंने सभी के साथ पोहे जलेबी का नाश्ता किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 से होता हुआ आगे बढ़ा, जहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया रोड शो के अंतिम पड़ाव में लवकुश चौराहे पर आमसभा होगी जिसमें मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।
