जगह जगह गड्ढों पर हार फूल चढाकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं भूपेंद्र केतके के अरे नेतृत्व में इंदौर से बहार जाने वाली सीमाओं पर गड्ढों का साम्राज्य हैं,

इंदौर नगर निगम महापौर एवं भाजपा परिषद का ध्यान आकर्षित करने के लिए। जगह जगह गड्ढों पर हार फूल चढाकर नगर निगम कि कुंभकर्ण की नींद सो रहें अधिकारीयों की नींद जगाने के लिए श्रद्धांजलि दि गईं।
बारिश के कारण शहर कि सड़कों पर कई जगह गड्ढे हो गएं हैं। नगर निगम ताबड़तोड़ पैचर्वक करने के चक्कर में मिट्टी डाली है। वहां बारिश होते ही कीचड़ हो जाता है। और वाहन फ़िसल जाते है जिससे दुर्घटना हो रहीं हैं,और रोज़ आते जाते नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों को गड्ढे नजर नहीं आते तमाम जनता के साथ ही स्कूलों की बसें इन गड्ढों से ही गुजरती है। गहरे गड्ढों में गाड़ियों का पलटने का डर बना रहता है। लगातार बारिश के चलते ये गड्ढे लगातार गहरे होते जा रहे हैं। लेकिन नगर निगम की तरफ़ से पैचर्वक नहीं किया जा रहा है,और नगर निगम के अधिकारी और भाजपा परिषद गड्ढों को नजरअंदाज कर रहें हैं। ऐसा लगता है कि वे किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहे हैं,शीघ्र ही इस संबंध में उचित निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र अंदोलन किया जाएंगा और महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को एक ज्ञापन दिया जाएंगा

Exit mobile version