इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित ने निकाली तिरंगा यात्रा बाइक रैली में देशभक्ति के लगे नारे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वतंत्रता के 71 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के आधार पर आज दिनांक 12/8/2022 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें इंदौर दुग्ध संघ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया! दुग्ध संघ के कर्मचारियों द्वारा बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई ! जिसे दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए .एन .द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दुग्ध संघ परिषद चांदा तलावली से रवाना किया गया ! जो कि पलासिया भंवर कुवा कलेक्ट्रेट गंगवाल बस स्टेशन राजमोहल्ला बड़ा गणपति चिकमंगलूर चौराहा मालवा मिल पाटनीपुरा सयाजी होटल बापट चौराहा ब्रिलिएंट कन्वेंट हॉल निरंजनपुर से देवास नाका होते हुए दुग्ध संघ परिसर में समाप्त हुई !
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत दिनांक 13 से 15 तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाने हेतु प्रेरित करना एवं देश प्रेम की भावना जागृत करना है !
तिरंगा यात्रा मैं मुख्य रूप से दुग्ध संघ के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी सम्मिलित हुए तिरंगा यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत यू के मार्केटिंग, भदावर मार्केटिंग, श्री ट्रेडर्स, डी ,एस, इंटरप्राइजेज , एवं अन्य द्वारा हार फूल से स्वागत कर स्वल्पाहार वितरित किया गया !
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व श्री पी .एस.भाटिया, सहा महाप्रबंधक ( क्षे.स. ) श्रीमती दिव्या सिंह परिहार महाप्रबंधक ( विpरण) , श्री वीरेंद्र परिहार सहा महाप्रबंधक ( एम. आई. एस ) एवं श्री योगेश दुबे अध्यक्ष कर्मचारी साख संस्था द्वारा किया गया !

Exit mobile version