छत्रपति शिवाजी की जयंती पर जश्न में डूबा महाराष्ट्र, 61 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर हुआ 61 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, जश्न में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार की रात छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 61 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाखों लोगों के मौजूदगी में आदित्य ठाकरे ने किया. इस दौरान, क्रांति चौक परिसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के करीब जोरदार आतिशबाजी, ढोल और लेजर लाइट शो के साथ-साथ लोगों ने अपने हाथ में भगवा झंडे को लेकर ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के नारे लगाने लगे जिससे सारा आसमान गूंजने लगा. बता दें कि औरंगाबाद में पहली बार इस तरह से शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई जिसमें सैकड़ों की तादाद में लाइट लगाए गए शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हर तरफ से फूलों से सजाया गया

Exit mobile version