गोरक्षकों ने गोहत्या के आरोप में अधेड़ को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
delhi police

देश की राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स को कथित तौर पर गोहत्या के आरोप में कुछ गोरक्षकों ने बेरहमी से पीट दिया। बुरी तरह से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के छावला इलाके में गोहत्या के आरोप में गोरक्षकों ने एक अधेड़ उम्र के शख्स को बेरहमी से पीट दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मामले कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची छावला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अब तक करीब 5 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।

Exit mobile version